थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत 1.379 किलोग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार थाना लोहाघाट पुलिस, एस0ओ0जी0 तथा ए0एन0टी0एफ0 की संयुक्त कार्यवाही |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के  विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु  सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत  थाना लोहाघाट, एस0ओ0जी0 तथा ए0एन0टी0एफ0 द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाह करते हुए ग्राम मानेश्वर, लोहाघाट से अभियुक्त ललित मोहन जोशी पुत्र महेश चन्द्र जोशी, उम्र-40 वर्ष, निवासी ग्राम मानेश्वर, थाना लोहाघाट के कब्जे से 1.379 किलोग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया | उक्त सम्बन्ध मनें थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0- 15/20 अन्तर्गत धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । पुछताछ का विवरण- पुछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यह चरस स्वयं घर में तैयार कर अपनी परचून की दुकान में छोटी-छोटी मात्रा में लोगों को बेची जाती है ।
अभियुक्त- ललित मोहन जोशी पुत्र महेश चन्द्र जोशी, उम्र-40 वर्ष, निवासी ग्राम मानेश्वर, थाना लोहाघाट
बरामदगी का विवरण- 1.379 किलोग्राम चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *