चंपावत | अवगत कराना है कि थाना लोहाघाट में पंजीकृत FIR NO 40/2024 धारा 318(4) BNS बनाम पवन कुमार मैं अभियुक्त पवन कुमार द्वारा वादिनी डॉक्टर अदिति पुनेठा पुत्री रवि पुनेठा निवासी निकट BSNL एक्सचेंज मीना बाजार लोहाघाट से नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवा कर रजिस्ट्रेशन शुल्क 7 बार में कुल *1,64,993/ – रुपए धोखे से हस्तांतरित करवा लिए थे . अभियुक्त पवन कुमार को पूर्व में धारा 35(3)BNSS का नोटिस तामिल करवाया गया था अभियुक्त द्वारा धारा 35(3)BNSS का नोटिस के शर्तों का उल्लंघन किए जाने व विवेचना में सहयोग नहीं करने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्ति के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था (जो लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और लगातार फरार चल रहा था) जिसके अनुपालन में लोहाघाट पुलिस द्वारा SOG व सर्विलांस/ साइबर सेल चंपावत की मदद से अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गणेश शाह, निवासी कटिहार, थाना/ जिला कटिहार, बिहार हाल निवासी – चौपाल घर गेट नंबर 2 पीतमपुरा उत्तर पश्चिमी दिल्ली को चौपाल घर गेट नंबर 2 के पास पीतमपुरा उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया जिसे आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय चंपावत के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
फरार चल रहे अभियुक्त को चौपाल घर गेट नंबर 2 के पास पीतमपुरा दिल्ली से किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply