चंपावत | पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के विभिन्न थानों मे पंजीकृत अभियोग में जब्त किए गए माल मुकदमाती/ लावारिस वाहनों का निस्तारण कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में कोतवाली चंपावत मे माननीय जिलाधिकारी चंपावत द्वारा गठित कमेटी उप जिला मजिस्ट्रेट चंपावत (अध्यक्ष्), सहायक सम्भागीय अधिकाटी टनकपुर सदस्य
अभियोजन अधिकारी चंपावत सदस्य, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली चमावत सदस्य एवम् नामित सम्भ्मात नागरिक भी श्याम नारायण पाण्डे चंपावत की उपस्थिति में थाना कोतवाली चंपावत में 06 लावारिस मोटर साइकिल की सार्वजनिक नीलामी करायी गयी जिसमे 06 मो० सा० की नीलामी 18000/ रु0 धनराशि की बोली लगाकर सुन्दर लाल को प्रजापति निवासी ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर को बोली के आधार पर जी0एस0टी0 की धनराशि के साथ जमा करने पर उसके सुपुर्द किया गया |
कोतवाली चंपावत में करायी गयी 06 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी |
















Leave a Reply