चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजीकृत गंभीर अपराधों में कुशल विवेचना करते हुए निष्पक्ष रूप से साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में थाना कोतवाली पंचेश्वर में वादी मुकदमा द्वारा प्रदान की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट जिसमें वादी के बहनोई द्वारा वादी की बहन के साथ आये दिन मारपीट व गाली गलौच कर परेशान किए जाने, एवं बहनोई के उक्त व्यवहार से तंग आकर बहन द्वारा नदी में कूद कर आत्महत्या कर लिए जाने” विषयक अन्य तथ्य अंकित किए गए हैं में दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पंचेश्वर में नियमानुसार FIR संख्या 04/2025 अंतर्गत धारा 108, 115(2), 352 BNS पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 8 मई 2025 को थाना कोतवाली जनपद चंपावत में पंजीकृत मुकदमा FIR संख्या 04/2025 अंतर्गत धारा 108, 115(2), 352 BNS में अभियुक्त व्यक्ति जोगा राम पुत्र स्व0 कालू राम निवासी – ग्राम कलोटा, पीपलखान, थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत आयु 59 वर्ष लगभग को प्रयाप्त साक्षयों के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के आदेश निर्गत किए गए हैं । अभियोग की विवेचना उ0नि0 पिंकी धामी- थाना पंचेश्वर द्वारा संपादित की जा रही है। अभियोग में विवेचना कार्य व अन्य साक्ष्य संकलन प्रचलित है ।
आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply