चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में 15 दिवसीय अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों आदि का सत्यापन अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक सत्यापन किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमो द्वारा अभियान चलाकर कुल 176 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों का सत्यापन नही कराये जाने पर 05 व्यक्तियों/मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 50,000/रू0 के कोर्ट चालान तथा 05 संदिग्ध व्यक्तियो का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 1250/रू0 की चालानी कार्यवाही की गयी । इस अवसर पर सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ।
अभियान के दौरान 176 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 05 व्यक्तियों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 50,000/रू0 तथा 05 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 1250/रू0 का किया गया चालान |
















Leave a Reply