चम्पावत | आज अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा थाना पाटी में उक्त अभियोग से संबंधित विवेचना की समीक्षा की गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत द्वारा उक्त प्रकरण में लोगों को त्वरित न्याय दिलाने, दोषियों को दंड दिलाने तथा विवेचना में सही तथ्य प्रकाश में लाए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत के निकट पर्यवेक्षण में ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष थाना पाटी कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठा साहिब एवं उप निरीक्षक कुंदन सिंह, थाना लोहाघाट के नेत्रत्व मे S.I.T. टीम का गठन किया गया है। साथ ही गठित टीम को उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना करते हुए सही तथ्यों / साक्ष्यों को प्रकाश में लाते हुए दोषियों को सजा दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड में 81,08,948/-00 का घोटाला मामले मे विवेचना के सफल निस्तारण हेतु किया गया एस0आई0टी0 टीम का गठन |
















Leave a Reply