तामली क्षेत्र अंतर्गत गुमशुदा नाबालिक बालक को सकुशल बरामद कर किया गया परिजनों के सुपुर्द |

चंपावत | जनपद चंपावत के थाना तामली क्षेत्र अंतर्गत प्रातः 07.00 बजे करीब एक 14 वर्षीय नाबालिक बालक परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया था. परिजनों द्वारा काफी ढूढ़खोज करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उनके द्वारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई | सूचना मिलते ही बृज मोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक, थाना तामली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उक्त नाबालिक गुमशुदा की ढूढ़खोज की गई । स्थानीय लोगों एवं पुलिस टीम द्वारा लगातार नाबालिग की ढूढ़खोज करने के उपरांत उक्त नाबालिक बालक को तामली क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर परिजनों की सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *