चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार नशामुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक करने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग अभियुक्त – मदन सिंह धौनी पुत्र जोगा सिंह धौनी निवासी – ग्राम – बसकुनी, पोस्ट – धोन शिलिंग , थाना पंचेश्वर आयु 34 वर्ष लगभग को स्कूटी वाहन ACTIVA स्कूटी UK-03-B-3174 में अवैध रूप से शराब की तस्करी व परिवहन किये जाने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पंचेश्वर में मुकदमा FIR no 06/2025 अंतर्गत धारा 60(1)(क)/72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अपराध में प्रयुक्त वाहन ACTIVA स्कूटी UK-03-B-3174 को भी नियमानुसार सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया है ।
बरामदगी विवरण निम्नवत है:-
1 – Macdowal no-01 english whisky – 37 अदद quarter
2 – देशी शराब माल्टा – 44 अदद टेट्रा पैक
















Leave a Reply