चंपावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में नियुक्त पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने एवं मेले के दौरान चोरी / उठाईगिरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में वादी राजू गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता निवासी कार्की फार्म थाना टनकपुर जनपद चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर में तहरीरी सूचना देते हुए अवगत कराया कि समय 10.30 बजे उसकी दुकान प्रकाश ज्वैलर्स टनकपुर में कुछ लोग ग्राहक बनकर आये, जिनके द्वारा वादी की दुकान से 01 सोने की चेन, 01 जोड़ी सोने की बाली व 04 सोने के पैन्डल चोरी कर ले गये हैं । वादी मुकदमा की सूचना के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना टनकपुर में मु0अ0सं0 43/ 2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी टनकपुर महोदय के पर्यवेक्षण में व चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी*। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर वादी मुकदमा को साथ लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण के सम्बन्ध में तलाश/ सुरागरसी- पतारसी कर बिचई से मनिहारगोठ को जाने वाले अण्डरपास के पास से अभियुक्तगण को मय चोरी माल के साथ घटना में प्रयुक्त कार NIOS रंग सफेद संख्या HR21R 7847 के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त से चोरी मे बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण** –
1. रोहिताश उर्फ बाबूलाल पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम आर्यनगर तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा उम्र 61 वर्ष
2. जगत पुत्र गजराम सिंह निवासी खुदैना चैक पोस्ट बिजोरा तहसील हसपुर थाना हजरौला, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष
3. राजीव पुत्र भूकन सिंह निवासी मौहल्ला थाना व तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष
4. रजनी पत्नी किशन धुनै निवासी ग्राम विछलौता बाबूगढ़ छावनी, थाना बाबूगढ़ छावनी हापुड़ उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
बरामदा माल का विवरण –
1. 01 चैन पीली धातु
2. 01 जोडी कान की बाली पीली धातु
3. 02 पैन्डल ऊं बने पीली धातु
4. 02 पैन्डल गणेश प्रतिमा बने पीली धातु
5. घटना में प्रयुक्त कार NIOS रंग सफेद संख्या HR21R 7847
















Leave a Reply