अमर उजाला की ओर से चलायी जा रही पुलिस की पाठशाला मुहिम के तहत जीआईसी चंपावत के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक |

चम्पावत | जनपद चम्पावत में अमर उजाला की ओर से चलायी जा रही कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान थीम के साथ चलायी जा रही पुलिस की पाठशाला मुहिम के तहत पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली चंपावत क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज जी0आई0सी0 चंपावत के छात्र-छात्राओ को जागरूक किया गया जिसमे-

हयात सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावो के बारें में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया, साथ ही सभी को कभी भी अपने जीवन में नशा नही करने की अपील की गयी । सभी को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उनके क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बेचता है तो उसकी सूचना उत्तराखण्ड पुलिस एप, पुलिस हेल्प लाईन न0 112 या स्थानीय पुलिस को दे सकते है | यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए सभी से सदैव यातायात के नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया । उप निरीक्षक ललित पांडेय कोतवाली चम्पावत द्वारा साईबर क्राईम के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों, साईबर हेल्पलाईन न0- 1930, चम्पावत साईबर सैल हेल्पलाईन न0-8476055260 के बारे में जागरूक करते हुए साईबर क्राईम के कानूनी प्राविधानों के बारें में भी जागरूक किया गया । महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी । पुलिस सहायता न0 112, 05965-230607, 9411112984 तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें मे जानकारी दी गयी । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा नियमों/कानून से सम्बन्धित विभिन्न सवालों का भी जवाब दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *