टनकपुर | पुलिस अधीक्षक चम्पावत व पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर के आदेशानुसार एवं प्रभारी स्टेशन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन मे लीडिंग फायरमैन वीरेंद्र कुमार मौर्या द्वारा टनकपुर क्षेत्र के विद्यालयों का अग्निशमन सप्ताह के चतुर्थ दिवस अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। बच्चों को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से अपने कौशलो को प्रदर्शित किया व अग्निशमन केन्द्र टनकपुर द्वारा प्रतिभाग कर रहे बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, पुरस्कार वितरित कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।व उपस्थित समस्त कर्मचारी व स्टाफ़ को अग्निशमन उपकरणो का प्रशिक्षण दिया गया। एवं विद्यालयों के अग्निशमन उपकरणों को चैक किया। एक्सपायर हुए फायर एक्सटिग्यूसर को समय से रीफ़िलिंग करने के निर्देश दिए गये। अग्नि दुर्घटना की स्थिति मे नज़दीकी फायर स्टेशन को सूचित करने को निर्देशित किया गया ।
अग्नि शमन सेवा सप्ताह दिवस 2025 थीम-एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करे |
















Leave a Reply