अग्नि शमन सेवा सप्ताह दिवस 2025 थीम-एकजुट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करे |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत व पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर एवं प्रभारी स्टेशन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन मे लीडिंग फायरमैन वीरेंद्र कुमार मौर्या द्वारा टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में स्थापित हॉस्पिटलों का अग्निशमन सप्ताह के तृतीय दिन अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। उपस्थित समस्त कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणो का प्रशिक्षण दिया गया । एवं हॉस्पिटल के अग्निशमन उपकरणों को चैक किया। एक्सपायर हुए फायर एक्सटिग्यूसर को समय से रीफ़िलिंग करने के निर्देश दिए गये। अग्नि दुर्घटना की स्थिति मे नज़दीकी फायर स्टेशन को सूचित करने को निर्देशित किया गया ।

संलग्न छायाचित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *