थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत 224 ग्राम अवैध चरस के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में नशामुक्त उत्तराखण्ड के अन्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत थानाध्यक्ष पाटी के नेत्रत्व मे पुलिस टीम द्वारा वालिग बैरियर ‌‌के पास कार स्वीफ्ट डिजायर नं0 UP25DM-3678 में 05 व्यक्तियो के कब्जे से 224 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया  । उक्त सम्बन्ध में थाना पाटी में मु0अ0सं0-8/25 धारा 8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
(1) अभि0 महेश गंगवार पुत्र रामेश्वर दयाल गंगवार, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम खतअवा थाना नवाबगंज जिला बरेली (उ0प्र0)
2-अभि0 राजेश गंगवार पुत्र श्री निरंजन प्रकाश , उम्र 38 वर्ष,निवासी ग्राम खमरिया पुल थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत ।
3-अभि0 राम चन्द्र पुत्र श्यामाचरण, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गौंछ थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत।
4-अभि0 अनिल कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह , उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम राजागार्डन बदायूँ रोड सुभाषनगर जिला बरेली ।
5- अभि0 धर्मेन्द्र पुत्र कडेराम गंगवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खमरिया पुल थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत

बरामदगी का विवरण – (1) 224 ग्राम अवैध चरस।
(2) कार स्वीफ्ट डिजायर नं0 UP25DM-3678
(3) 4 अदद मोबाइल।
(4) 6000= रु0 नकद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *