चम्पावत | नशे के प्रति जन जागरूकता/ साइबर अपराध व पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति सीमा सुरक्षा बल में कार्यशाला के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा – उ0 नि 0 हिमानी गहतोड़ी थाना बनबसा द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित, “57वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल कैंप कार्यालय बनबसा ” मे जनजागरूकता/ कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला में उपस्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी /कर्मचारियों व महिला कर्मचारियों को एनडीपीएस एक्ट में सर्च एवं सीजर की कार्यवाही हेतु व किशोर बालकों से संबंधित जुवेनाइल की कार्यवाही व प्रपत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व उपरोक्त संबंध में कभी भी कार्यवाही में पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर सहायता करने का पूर्ण आश्वासन दिया गया । इसके अतिरिक्त विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले महिला साइबर अपराधों, अन्य महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के विषय में वर्तमान में विशद जानकारी से अवगत कराते हुए उक्त अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो से अवगत कराते हुए महिला संबंधी अपराधों के प्रति जन जागरूकता अभियान में पुलिस व सीमा सुरक्षा बल की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व एवं महिला सुरक्षा, नशे के विरुद्ध जन जागरूकता से अवगत कराया गया तथा पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु जारी महिला/साइबर हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर- 112, 1091, 1930 व अन्य आपातकालीन नंबर व गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई |
थाना बनबसा पुलिस द्वारा चलाया गया नशे के विरुद्ध व साइबर अपराध विरोधी जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply