चम्पावत | अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद चंपावत के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश किए जाने के सम्बंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर शत- प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत में पंजीकृत मुकदमा FIR no– 65 / 2024 धारा 140 (3) BNS बनाम अज्ञात से संबंधित बाराकोट निवासी गुमशुदा बालक की सफल सुरागरसी पतारसी एंव सर्विलांस की मदद से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर तलाश करते हुये उक्त गुमशुदा बालक को पहाड़गंज नई दिल्ली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया है |
चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट क्षेत्र से गुमशुदा बालक को पहाडग़ंज नई दिल्ली से किया सकुशल बरामद |
















Leave a Reply