थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत |  अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त अमर सिंह बोहरा पुत्र विक्रम सिंह बोहरा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम आमरा पोस्ट बामनगाव रियासी थाना तामली के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना तामली में मु0अ0सं0-01/2025 अन्तर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *