चम्पावत | रात्रि 23.20 बजे जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान कमलेश भट्ट, धानाध्यक्ष रीठासाहिब द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियुक्त कुलदीप जोशी पुत्र स्व० हीरा बल्लभ जोशी निवासी खटकना पुल के पास चम्पावत को मो0 सा0 संख्या- UK0C-7465 में 112 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था । जिस सम्बन्ध में थाना रीठासाहिब में मु0अ0सं0-05/25 अन्तर्गत धारा 08/21/27/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकत किया गया । पूछताछ में अभियुक्त कुलदीप जोशी द्वारा उक्त स्मैक को करन राम के व्यक्ति के माध्यम से अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू पुत्र गुरुवचन सिंह, निवासी बिडौरा मझोला, थाना नानकमत्ता, जिला ऊ०सि०नगर से खरीद कर लाने की बात बताई थी। उक्त प्रकरण में अभियुक्त कुलदीप जोशी व मांग सिंह उर्फ मंगू उपरोक्त के विरुद्ध थाना रीठा साहिब में मु0 FIR NO. 05/2025 धारा- 8/21/27/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० देवेन्द्र सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गयी । दौराने विवेचना करन राम उपरोक्त के कथन अंकित कर शपथ पत्र लिया गया जिसके द्वारा अभियुक्त कुलदीप जोशी से बरामदा स्मैक मांग सिंह उर्फ मंगू से दिलाने की पुष्टि की गयी। अभियुक्त कुलदीप जोशी कोतवाली चम्पावत का हिस्ट्रीशीटर अपराधी व अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू थाना नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उक्त दोनो अभियुक्तो विरुद्ध थाना रीठा साहिब में ही FIR NO 8/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू थाना रीठा साहिब के उक्त दोनों अभियोगों में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके घर पर दबिश दी जा रही थी गई लेकिन वह बार-बार अपने ठिकान बदल रहा था। अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू के विरुद्ध विवेचक उ०नि० देवेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्पावत महोदय से N.B.W प्राप्त किया गया। अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू के विरुद्ध विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं । अभियुक्त मांग सिंह उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रीठासाहिब पुलिस व एसओजी की टीमें लगातार दबिश दी जा रही थी । अभियुक्त मांग सिंह उपरोक्त को रेलवे स्टेशन, रामपुर तिराहा, रामपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।
नाम अभियुक्त- मांग सिंह उर्फ मंगू पुत्र गुरुवचन सिंह, निवासी बिडौरा मझोला, थाना नानकमत्ता, जिला ऊ०सि०नगर, उम्र-32 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
थाना रीठासाहिब-
01- मु0 FIR NO. 05/2025 धारा- 8/21/27/29/60 NDPS ACT
02- मु0 FIR NO 8/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट
जनपद उधम सिंह नगर-
थाना नानकमत्ता-
01- मु0 FIR NO. 276/2018 धारा- 8/22 NDPS ACT
01- मु0 FIR NO. 120/2019 धारा- 8/22/29/60 NDPS ACT
01- मु0 FIR NO. 121/2019 धारा- 8/22/29/60 NDPS ACT
01- मु0 FIR NO. 286/2019 धारा- 452/354/504/506 भादवि
01- मु0 FIR NO. 118/2020 धारा- 3/25 आर्म एक्ट
कोतवाली सिंतारगंज-
01- मु0 FIR NO. 314/2023 धारा- 8/21 NDPS ACT
















Leave a Reply