पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने तथा पुलिस बल में अनुशासन बनाये रखने हेतु कराई गई पुलिस लाइन चंपावत में साप्ताहिक परेड |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चंपावत परेड ग्राउंड में पुलिस बल में अनुशासन को बढ़ाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जनपद चंपावत के विभिन्न थाना/शाखा प्रभारियों तथा अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक परेड कराई गई । सर्वप्रथम द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। दौड़ चाल, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल मे अनुशासन को बनाये रखने के लिए परेड की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई । अ0उ0नि0 प्रेम राम, पुलिस लाइन चम्पावत द्वारा पुलिस के सभी अधिकारीयों/ कर्मचारियों को आपदा उपकरणों के बारे मंा बारे में जानकारी देकर उनके संचालन तथा रखरखाव की जानकारी दी गई | पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस मैस का निरीक्षण किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों हेतु बने भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा मैस में सदैव उच्च गुणवत्ता का भोजन  बनाए जाने तथा सप्ताह में एक दिन पहाड़ी व्यंजनों को भी शामिल करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस लाईन की सभी शाखाओं (मोटर वाहन, कैन्टीन, राशन शॉप, जिम हॉल, बैरक आदि) का निरीक्षण किया गया । उक्त साप्ताहिक परेड में सु0 वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक महोदया चम्पावत, सर्वश्री शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर, महेश चन्द्रा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन, जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, प्रभारी डीसीआरबी, बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, तामली, चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक, थाना टनकपुर, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली चम्पावत, सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा, हेमन्त सिंह कठैत, प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर, कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठासाहिब, दीवन सिंह जलाल, रीडर सहित पुलिस कार्यालय, पुलिस लाईन, अग्निशमन केन्द्र टनकपुर/चम्पावत/लोहाघाट, दूरसंचार तथा थाना/शाखाओं के पुलिस अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *