पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया थाना रीठा साहिब का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |

चंपावत | वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना रीठा साहिब का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पुछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं  के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक का निरीक्षण किया गया । कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठा साहिब को आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने, नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से  शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों का निस्तारण कराये जाने कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए ।
स्थानिय लोगों के साथ की गयी गोष्ठी-
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा रीठा साहिब क्षेत्र के स्थानीय लोगों, क्षेत्र की गणमान्य व्यक्तियों, सीएलजी मेंबरों, ग्राम पहरियों आदि के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गयी । गोष्ठी के माध्यम से सभी से स्थानीय क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सभी को आस्वस्थ किया गया । इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को वर्तमान में नए-नए तरीकों से हो रहे साइबर अपराधों के बारे में तथा आगामी समय में होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग तरीकों से होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को बचाए जाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *