चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में कानून एवं शान्तिव्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत शिकायतकर्ता नरेश कुमार, निवासी नागनाथ वार्ड, चम्पावत द्वारा कोतवाली चम्पावत में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी कि शिकायतकर्ता का पुत्र अमित कुमार उर्फ कल्ली निवासी नागनाथ वार्ड, उम्र 23 वर्ष, जनपद चम्पावत द्वारा बार-बार हमारे साथ लड़ाई झगड़ा किया जा रहा है । उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु अमित कुमार पुत्र नरेश कुमार, उपरोक्त काफी समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था तथा गाली गलौज एवं मारने पर उतारू हो रहा था । अतः पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अमित कुमार (पुत्र) उपरोक्त को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत माता-पिता से लड़ाई-झगड़ा करने व शान्ति व्यवस्था को भंग करने वाले पुत्र को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply