टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4750 का संयोजन शुल्क वसूला गया |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रवाही कार्यवाही करते हुए संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्गत आदेश के अनुपालन में रात्रि को शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक महोदय टनकपुर के पर्यवेक्षण में तथा चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र के 06 व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर छापेमारी अभियान* चलाया थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघंन चैकिंग अभियान के दौरान 15 व्यक्तियों के के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4750 का संयोजन शुल्क वसूला गया । रात्रि को थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना टनकपुर, के लगभग 70-80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छापेमारी अभियान चलाते हुए टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र में नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *