अजय गणपति पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया परेड का निरीक्षण तथा दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चंपावत परेड ग्राउंड में पुलिस बल में अनुशासन को बढ़ाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जनपद चंपावत के विभिन्न थाना/शाखा प्रभारियों तथा अधिनस्थ पुलिस कर्मियों को परेड कराई गई। सर्वप्रथम द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, दौड़ चाल, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया तथा पुलिस बल मे अनुशासन को बनाये रखने के लिए परेड की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। अ0उ0नि0 हरीश धामी पुलिस लाइन चम्पावत द्वारा पुलिस के सभी अधिकारीयों/ कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों, दंगा नियंत्रक शस्त्रों आदि के बारे में जानकारी देकर उनके संचालन तथा रखरखाव की जानकारी दी गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मैस का निरीक्षण किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों हेतु बने भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा मैस में सदैव उच्च गुणवत्ता का भोजन बनाए जाने तथा सप्ताह में एक दिन पहाड़ी व्यंजनों को भी शामिल करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *