चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के समस्त थाना प्रभारी को वारंटी अभियुक्त गण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशो के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करवाया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- विशाल जोशी पुत्र स्व0 राजेश कुमार जोशी निवासी रोडवेज वर्कशॉप के पास वार्ड नंबर 5 थाना टनकपुर जनपद चंपावत संबंधित फौजदारी वा.संख्या 141/2023 मुकदमा अपराध संख्या 82/2021 धारा 8/21/22 ndps act.
2 . विशाल पुत्र नुक्ता प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 5, नई बस्ती टनकपुर जनपद चंपावत फौजदारी वा. संख्या1425/24 मुकदमा अपराध संख्या 40/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम |
















Leave a Reply