चंपावत | वादी हरि सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी टनकपुर चंपावत की सूचना तहरीरी के आधार पर थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 27 / 2025 धारा 303(2) bns बनाम अज्ञात बावत अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी व अन्य लोगों की गाड़ियों से बैटरी जैक आदि चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा उक्त घटना का अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर को निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु थाना टनकपुर से पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्त को धनुष पुल से लोहियाहेड को जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर झाड़ियों में छिपाई हुई 08 अदद बैटरी बरामद की गयी हैं। उक्त बरामद बैटरियों में से 02 बैटरी थाना बनबसा में पंजीकृत मु0अ0सं0 30/ 2025 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित होना ज्ञात हुआ है। जिसके सम्बन्ध में थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तगण क्रमशः
1- सैफअली पुत्र बाबूखां निवासी हाथीखाना पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी – बाईपास रोड सितारगंज उधम सिंह नगर
2- इरशाद हुसैन पुत्र नियाज उल्ला हुसैन निवासी बाईपास रोड सितारगंज जनपद ऊधम सिंह नगर का भी सम्मिलित होना प्रकाश में आया है तथा सैफअली व इरशाद हुसैन उपरोक्त का वर्तमान में थाना गदरपुर में पंजीकृत बैटरी चोरी सम्बन्धी अभियोग में जेल में निरुद्ध होना ज्ञात हुआ है। जिसके सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। अभियुक्त को आज मय बरामदा माल के न्यायालय रिमाण्ड हेतु पेश कराया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- फुरकान समशी पुत्र वसीम समशी निवासी काशीराम कालोनी म0नं0 37/ 439 थाना सुनगढी पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल पता- चिन्टी मजरा सितारगंज ऊधम सिंह नगर उम्र – 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
8 अदद बैटरी कीमती करीब 80000/- रुपये |
















Leave a Reply