चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में त्यौहारों के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर में शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर व चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में आगामी ईद उल फितर तथा नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबरों वार्ड मेंबरों व्यापार मंडल के सदस्यों तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ गोष्टी की गयी । गोष्ठी के माध्यम से ईद-उल-फितर तथा नवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया । सभी जन सामान्य से पर्व के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने सोशल मीडिया में अपनी पोस्टों के संबंध में संवेदनशीलता बनाए रखने सांप्रदायिकता के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिए जाने भ्रामक झूठी एवं धार्मिक सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर ध्यान न देने व किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दिए जाने की अपील की गई । गोष्ठी के माध्यम से लोगो को साईबर अपराधों से बचाव हेतु किया गया जागरूक | गोष्ठी में मौजूद लोगों को साइबर अपराधों से बचाव निकट भविष्य में होने वाली चार धाम यात्रा में होटल/वाहन व अन्य प्रकार की बुकिग सम्बन्धी साइबर फ्रॉड जैसे फेक ट्रैवल वेबसाइट हेली बुकिंग फ्रॉड चार धाम यात्रा टूर पैकेज फ्रॉड होटल बुकिंग फ्रॉड के बारे जागरूक कर उनसे बचने के तरीको कें बारें में जागरूक किया गया।
थाना टनकपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगामी ईद उल फितर तथा नवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु की गयी गोष्टी |
















Leave a Reply