चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में स्कूली छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाने तथा विभिन्न बिषयों पर जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के पुलिस लाईन प्रांगण में नोडल अधिकारी वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में महिला हेल्प लाईन चम्पावत द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल तथा विवेकानंद विद्या मन्दिर चम्पावत की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर Smart Skill Techiques एवं EDS- Every Day Carry के माध्यम से Self Defence सिखाये* जाने हेतु एक दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित म0मुख्य आरक्षी सरिता विश्वकर्मा थाना बनबसा म0आरक्षी दलजीत कौर पुलिस कार्यालय चम्पावत तथा जिला कराटे डू एसोशिएशन लोहाघाट द्वारा उपस्थित छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर/ प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक महोदया चम्पावत द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं व अध्यापकजनों को विभिन्न तरीको से होने वाले साईबर अपराधों तथा उनसे बचाव के तरीको के बारें में जागरूक किया गया ।
म0उ0नि0 सुमन पन्त प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्प लाईन चम्पावत द्वारा महिलाओ एवं बच्चों के प्रति घटित होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीको महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु बनाये गये कानूनी प्राविधानों, पुलिस हेल्प लाईन न0-112, 9411112808, 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति ऐप तथा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
उ0नि0सोनू सिंह प्रभारी ए0एन0टी0एफ0 द्वारा मादक पदार्थो से के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें में जानकारी देते हुए नशे दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।
















Leave a Reply