चम्पावत। खर्ककार्की कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार | जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत शिकायतकर्ता मुन्नी देवी पत्नी दीवान राम निवासी खर्क कार्की चम्पावत के द्वारा चौकी हाजा में दिये गये शिकायती प्रार्थना पर प्रभारी चौकी उ0 नि0 राधिका भंडारी द्वारा पुलिस बल के साथ शिकायतकर्ता के घर पर पहुंचे तो अभियुक्त मुनाजिर पुत्र बाबू शाह उर्फ तोते शाह हाल निवासी खर्क कार्की थाना व जिला चम्पावत मूल निवासी मोहल्ला ग्यासपुर थाना बीसलपुर पीलीभीत उ0 प्र0 उम्र करीब 20 वर्ष द्वारा गन्दे नाली का पानी को शिकायतकर्ता के घर की ओर फेकने शिकायतकर्ता को देख लेने की धमकी दे रहा था । उक्त मुनाजिर उपरोक्त को पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाया गया लेकिन वह *उत्तेजित होकर लड़ाई-झगड़ें हेतु आमदा हो रहा था । जिससे की मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग हो रही थी इस प्रकार शान्ति व्यवस्था भंग होने का पूर्ण अंदेशा होने पर उक्त मुनाजिर उपरोक्त को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त उपरोक्ट पूर्व में भी पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत जेल जा चुका है।
खर्ककार्की कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply