चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया कोतवाली पंचेस्वर का वार्षिक निरीक्षण दिये गये निर्देश | सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को शास्त्रों को खोलने जोडने का अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई गई। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी निजी पारिवारिक एवं विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पुछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों मालखाना शस्त्रागार आपदा उपकरणों दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस सीसीटीएनएस लावारिस मालों वाहनों मैस बैरक आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। हेमन्त सिंह कठैत प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर को आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।
अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया कोतवाली पंचेस्वर का वार्षिक निरीक्षण दिये गये निर्देश |
















Leave a Reply