चम्पावत | थाना टनकपुर, बनबसा, एस0ओ0जी0 यातायात पुलिस पी0ए0सी0 तथा तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के लगभग 70-80 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया छापेमारी अभियान अभियान के क्रम में टनकपुर क्षेत्र के 02 व्यक्तियों तथा बनबसा क्षेत्र की 01 महिला के कब्जे से 15.15 ग्राम हीरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया | टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए ₹2000 का संयोजन शुल्क वसूला गया | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में नशा तस्करों के विरुद्ध प्रवाही कार्यवाही करते हुए संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में सांय को थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशन/मौजूदगी में तथा मध्य रात्रि को शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में तथा चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर तथा सुरेंद्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना टनकपुर क्षेत्र के 6 व्यक्तियों के विरुद्ध तथा थाना बनबसा क्षेत्र के 07 व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किये गए । उक्त के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत माननीय न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें थाना टनकपुर, बनबसा,एस0ओ0जी, यातायात पुलिस पी0ए0सी0 तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के लगभग 70-80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए कस्बा बनबसा क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती मीना बाजार क्षेत्र से एक महिला अभियुक्ता के कब्जे से 7.65 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया। उक्त संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा अपराध संख्या 32 / 25 अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त के अतिरिक्त थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघंन चैकिंग अभियान के दौरान 04 व्यक्तियों के के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹2000 का संयोजन शुल्क वसूला गया ।
अभियुक्ता-
01- पिंकी सक्सेना पत्नी अनिल सक्सेना,उम्र 45 वर्ष, वार्ड नंबर 5, नई बस्ती, मीना बाजार, थाना बनबसा
थाना टनकपुर
मध्य रात्रि को थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना टनकपुर, बनबसा,एस0ओ0जी, तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के लगभग 70-80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र में नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया इस दौरान
02 अभियुक्तो के कब्जे से 07.50 ग्राम हीरोइन बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया उपरोक्त संबंध में थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 29/25 अंतर्गत धारा 8/21/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण-
01- अभियुक्त शहजादे खान उर्फ सज्जू पुत्र साजिद खान, निवासी वार्ड नंबर 3, वर्मा लाइन, टनकपुर, उम्र 29 वर्ष के वाहन अल्टो UK03-C-1586 से 6.69 ग्राम हेरोइन
02- अभियुक्त जाहिद खान पुत्र ताहिर खान निवासी वार्ड नंबर 3 वर्मा लाइन थाना टनकपुर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 01 बीट हेरोइन
















Leave a Reply