चम्पावत | वादी तेज़ सिंह पुत्र केशर सिंह निवासी आनंदपुर चंदनी बनबसा जनपद चम्पावत के द्वारा थाना बनबसा पर स्वयं की मोटरसाइकिल UK03 4119 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी जिसके आधार पर थाना बनबसा में अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 27/2025 धारा 303(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया l जिसकी विवेचना उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी | पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना बनबसा पुलिस द्वारा अभियोग के अनावरण हेतु CO टनकपुर शिवराज सिंह राणा के दिशा निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा एवं मुकदमा उपरोक्त के विवेचक जितेंद्र सिंह मय हमराही के धनुषपुल क्षेत्र से 01 अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ़्तार किया गया | अभियुक्त- दीपक राणा पुत्र रामकिशन निवासी नौगाँवा नाथ थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष* किया गया ।
बनबसा क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद बरामद |
















Leave a Reply