कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाये जाने पर 01 अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गया गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार नशामुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त – सुरेश सिंह पुत्र दान सिंह निवासी मल्ला खतेड़ा, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत आयु 52 वर्ष को अपनी किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाये जाने एवं दुकान में अभियुक्त से कब्जे से अवैध शराब बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पंचेश्वर में मुकदमा FIR no 03/2025 अंतर्गत धारा 21/60(1)(क) संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

बरामदगी विवरण :-
कुल 02 प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास व 01 बोतल मैकडवल नम्बर वन अंग्रेजी शराब जिसमें लगभग 600 एमएल शराब भरी है एवं 01 बोतल मैकडवल नम्बर वन अंग्रेजी शराब जिसमें लगभग 100 एमएल शराब भरी है एवं कुल 14 खाली क्वाटर माल्टा मार्का देशी शराब एवं 08 क्वाटर माल्टा देशी शराब |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *