कोतवाली पंचेश्वर द्वारा चलाया गया सडक सुरक्षा जन जागरूकता अभियान |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित यातायात जागरुकता अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 17- मार्च 2025 को ASI जगत सिंह रोंकली-प्रभारी चौकी रौसाल, कोतवाली- पंचेश्वर, जनपद चंपावत व पुलिस टीम के द्वारा रौसाल बाजार में यातायात/ सडक सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में स्थानीय छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के अतिरिक्त सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने, “गुड सेमेरिटन” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस ने लोगो को यातायात जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *