चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक आवास परिसर, आदि का निरीक्षण किया गया। थाने में नियुक्त सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को आगामी त्योहारों मां पूर्णागिरी मेले, ईद,व होली के दृष्टिगत सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साइबर क्राइम व टोल फ्री नम्बर 1930 , पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों,सड़क सुरक्षा, महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व क्षेत्र की जनता को भी अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया थाना टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण, दिये गये दिशा निर्देश |
















Leave a Reply