चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाइन जनपद चम्पावत के सभागार में सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी जिसमें-
▶ पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।
▶उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजि,पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित को निर्देषित किया गया।
▶पुलिस पेन्शनर को भी सभागार में बुलाकर उनकी निजी, पारिवारिक समस्याओं के बारे में पूछा गया। दोनों के द्वारा किसी भी समस्या का होना नहीं बताया गया।
▶विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र व नगद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
▶पुलिस मुख्यालय व रेन्ज स्तर* पर चलाये जा रहें अभियानों में शतप्रतिशत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया
▶होली त्यौहार के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को भीड़/भाड़, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की गस्त, पिकेट, चीता आदि ड्यूटियाँ लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
▶आगामी पूर्णागिरी मेले के दृष्टिगत भीड़/भाड़, संवेदनशील वाले स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाने मेले के दौरान, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने, पिकेट, चीता आदि ड्यूटियाँ लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
▶पूर्णागिरी मेले में लगाने वाले दुकानदारों का शत् प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
▶समस्त थाना प्रभारियों को होली त्यौहार के दृष्टिगत नियमित रुप से चेकिंग अभियान चलाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
▶सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारीयों को यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाये जाने तथा बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की सुरागरसी-पतारसी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने, नशे तथा साइबर अपराध से लोगों को बचाये जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किए जाने, बाहरी व्यक्तियो/ किरायेदार सत्यापन अधिक से अधिक किए जाने, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत समय से तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ऑनलाईन जी0डी0/ सभी पोर्टलों को शतप्रतिशत भरे जाने, लम्बित मालों / अभियोंगो/ विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।
उक्त अपराध गोष्ठी में सर्वश्री शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी टनकपुर, महेश चंद्रा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, कृष्ण सिंह मेहता, निरीक्षक अभिसूचना चम्पावत, जितेन्द्र सिंह गर्ब्याल, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक, यातायात, इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, एएचटीयू, विजय सिंह अधिकारी, निरीक्षक दूरसंचार सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /एस0ओ0जी0/शाखा प्रभारी जनपद चंपावत तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, के पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की सूची
1. कानि0 05 नासिर खान, थाना टनकपुर (best employee of the month)
2.उ0नि0 हरीश प्रसाद, प्रभारी चौकी बाराकोट
3.हे0कानि0 125 ना0पु0 सुरेश चन्द्र थाना पाटी
4.म0हे0कानि0 विजय लक्ष्मी कोतवाली चम्पावत
5. कानि0 19 ना0पु0 ललित कुमार थाना बनबसा
6.फायरमैन 84 संतोष जोशी, फायर स्टेशन टनकपुर
7. म0कानि0 86 रश्मी राणा, थाना रीठासाहिब
















Leave a Reply