जनपद में भिक्षावृत्ति, कूड़ा बीनने,गुब्बारा बेचने, बाल श्रम आदि कार्यों में लिप्त बच्चों के चिन्हीकरण की यूनिट क्षेत्र में की गई कार्यवाहीं (08) आठ बच्चो को चिन्हित कर विद्यालय में दाखिला कराया जाएगा |

चंपावत | ऑपरेशन मुक्ति अभियान के दौरान जनपद चंपावत एएचटीयू टीम (ऑपरेशन मुक्ति टीम-प्रथम) द्वारा चिन्हिकरण/सत्यापन की कार्यवाही की गई टीम द्वारा यूनिट क्षेत्रांतर्गत प्रचार प्रसार कर फोटो पंपलेट चस्पा किए गए, तथा लोगों को एकत्र कर ऑपरेशन मुक्ति अभियान के बारे में बताया गया जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी भी अन्य कारणों से स्कूल नही जा पा रहे हैं या स्कूल से ड्रापआउट हो चुके हैं, ऐसे आठ बच्चों को चिन्हित कर उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे मैं बताया गया तथा अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया गया । टीम द्वारा यूनिट क्षेत्र में गुब्बारे बेचने भिक्षावृत्ति, कूड़ा बीनने तथा बाल श्रम करने वाले बच्चों के चिन्हिकरण / सत्यापन की कार्यवाही प्रचलित हैं। ऑपरेशन मुक्ति व सत्यापन की कार्यवाही के दौरान लोगों को एकत्र कर एक जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को *नशे के दुष्प्रभावों मानव तस्करी, बाल श्रम ,महिला उत्पीड़न,व यातायात संबंधी नियमों वह वर्तमान समय में नए-नए तरीकों से हो रही साइबर ठगी के बारे में बताकर जागरूक किया गया। सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरो- 112, 1930, 1098 के बारे में जानकारी दी गई। यूनिट क्षेत्र में पढ़ने वाले रेलवे स्टेशन बस स्टेशनों में जाकर भी चेकिंग पूछताछ सत्यापन की कार्रवाई की गई गुमशुदाओं के फोटो पंपलेट चस्पा किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *