बनबसा | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में *मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष थाना बनबसा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए सघन चैकिंग अभियान के दौरान सरकारी अस्पताल से स्टेडियम रोड को जाने वाले रास्ते के पास से एक अभियुक्त को 20 पववे अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-25/2025 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता**
1. भरत गिरी पुत्र बजरंगी गिरी निवासी बस्ती, वार्ड नंबर 5, बनबसा , जिला चम्पावत, उम्र 31 वर्ष
*बरामदगी का विवरण** –20 पववे कर्णाली सोफी अवैध विदेशी शराब
दिनांक 09/03/2025
















Leave a Reply