चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में किरोडा पुल के पास मुख्य सड़क पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल डिस्कवर रजि0 नं0 UK03A1778 में कुल 811 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-26/2025 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता** –
01- गोविंद सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी गगशिर थाना टनकपुर जनपद चंपावत थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 41वर्ष
02- तेज सिंह पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम नी ग1ली चौकी ठुलीग1ढ़ थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 32 वर्ष
बरामदगी का विवरण**
01- अभियुक्त गोविंद सिंह के कब्जे से 508 ग्राम अवैध चरस , अभियुक्त तेज सिंह के कब्जे से 303 ग्राम अवैध चरस कुल 811 ग्राम अवैध चरस
02- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नंबर Uk03 A1 778
















Leave a Reply