मां पूर्णागिरि मेले होली एवं रमजान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु थाना अध्यक्ष बनबसा द्वारा की गई गोष्ठी |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशनुसार तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष थाना बनबसा द्वारा थाना बनबसा में आगामी मां पूर्णागिरि मेला होली एवं रमजान को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित सभासदों व्यापार मंडल टैक्सी यूनियन ,टुकटुक यूनियन, होटल एवं जनता के संभ्रांत व्यक्तियों तथा शांति सुरक्षा समिति के पदाधिकारी के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित लोगों से आपसी परिचय किया गया तथा मां पूर्णागिरि मेला, होली एवं रमजान को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न विषयों पर वार्ता की गई। साथ ही मेले के दौरान |

1. टैक्सियों को निर्धारित टैक्सी स्टैंड से ही सवारी भरकर ले जाने, रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड तथा अन्य भीड़ वाले स्थान से सवारी भरकर नहीं ले जाने

2. किसी भी वाहन चालक द्वारा वाहन में ओवरलोडिंग और ओवर स्पीडिंग न किये जाने

3. किसी भी व्यक्ति को होटल/ धर्मशाला में बिना आईडी के कमरा न देने

4. सभी टैक्सी संचालक /होटल संचालक अपने प्रतिष्ठान में रेट लिस्ट अवश्य लगाने संबंधित निर्देश दिये गए।

5. उक्त के अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराध महिला संबंधी अपराध यातायात के नियमों नशे के दुष्प्रभाव आदि के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक भी किया गय

6. नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *