जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाया गया बृहद सत्यापन अभियान |

चंपावत | अभियान के दौरान 209 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 05 व्यक्तियों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 45,000/रू0 तथा 07 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 1750/रू0 की चालानी की गयी | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों आदि का सत्यापन अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक सत्यापन किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमो द्वारा अभियान चलाकर कुल 209 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तोयों/मजदूरों का सत्यापन नही कराये जाने पर 05 व्यक्तियों/ठेकेदारो का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 40,000/रू0 के कोर्ट चालान व 5000/रू0 का नगद चालान किया गया। तथा 05 संदिग्ध व्यक्तियो का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 1750/रू0 की चालानी कार्यवाही की गयी । इस अवसर पर सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *