अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा चेतन रावत को निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु कन्धों पर बैच अलंकृत कर दी गई शुभकामनाऐं |

चम्पावत | उत्तराखण्ड शासन द्वारा पुलिस विभागान्तर्गत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना से निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना में पदोन्नति हेतु गठित विभागीय चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर सम्पूर्ण प्रदेश के 27 उ0नि0 नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस में पदोन्नति प्रदान किये जाने के आदेश पारित किये गये थे । इसी क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट में नियुक्त उ0नि0 चेतन रावत को भी निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है | अजय गणपित पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा उक्त पदोन्नति पर निरीक्षक चेतन रावत के कन्धों पर पदोन्नति पद के स्टार अलंकृत कर बधाई  दी गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *