जनपद चम्पावत में पुलिस आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूर्व निर्धारित तिथियों में अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित अभ्यर्थियों को दिया जायेगा अन्तिम अवसर |

चम्पावत | जनपद चम्पावत में सम्पन्न करायी जा रही पुलिस / पीएसी/आई०आर०बी० (पुरुष) के प्रचलित सीधी भर्ती परीक्षा में भर्ती केन्द्र पुलिस लाईन जनपद चम्पावत में शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा में /अपरिहार्य कारणों/ जैसे बीमारी, कैजुअल्टी व शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा की तिथि में कोई अन्य परीक्षा होने के कारण अनुपस्थित अभ्यर्थियों तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान किसी इवेंट में /चोटिल अभ्यर्थियों/ को अतिरिक्त दिवस प्रातः 07:00 बजे तक मेडिकल/फिटनेस प्रमाण पत्र एवं अभिलेखीय साक्ष्य/ सहित शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु एक अन्तिम अवसर प्रदान किया जाता है। अभ्यर्थियों को शारीरिक नाप-जोख मानक / दक्षता परीक्षा में सम्मिलित करने का अधिकार चयन समिति का होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *