बनबसा क्षेत्रान्तर्गत ATM कार्ड बदलकर 40 हजार की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को जनपद हरिद्वार से किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत | थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ पंजाब नेशनल बैंक बनबसा शाखा के ATM में वादिनी का ATM कार्ड धोखाधडी की नियत से बदलकर 40000/-रु० की धनराशि HDFC बैंक शाखा टनकपुर के ATM से निकालने सम्बन्धी शिकायत की थी । जिस सम्बन्ध में थाना बनबसा में FIR NO-13/2025 धारा 318 (4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया ।गठित टीमों द्वारा सरहदी थानों तथा जनपदों से सम्पर्क कर प्रभावी कार्यवाही करने के उपरान्त उ०नि० दिलबर सिह भण्डारी के नेतृत्व में अभियुक्त शंकर पुत्र ओमपाल निवासी वल्वाखेड़ी, थाना चरथावन मुजफ्फरनगर उ०प्र० (हिस्ट्री शीटर) को चण्डी माता देवी मन्दिर, उड़न खटोला स्टेशन से आगे, बिजनौर रोड, हरिद्वार से गिरफ्तार घटना का सफल अनावरण किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मो० सा० पल्सर बिना नम्बर प्लेट जिसका इंजन न० PDXCRA87744 व चैसिस न0 MD2B54BX8RCA59427 तथा 37 अदद विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड व एक अदद मो०फोन OOPO कम्पनी का बरामद हुआ है। अभि० शंकर उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर है ।

अभियुक्त आपराधिक इतिहास निम्नवत् है।

01 – मुकदमा अपराध संख्या 42/2029 धारा 323,324,457,504 भादवि थाना फुगाना जिला मुजफ्फर नगर
02- मुकदमा अपराध संख्या 386/2023 धारा 379,420 भादवि, थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ० प्र०
03- मुकदमा अपराध संख्या- 08/2020 धरा 25/4 आयुद्ध अधिनियम, थाना नानौता जिला सहारनपुर उ० प्र० 04 मुकदमा अपराध संख्या-312/2019 धारा 379,411,420, भादवि व सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (सी), थाना नानौता जिला सहारनपुर उ० प्र०
05 – मुकदमा अपराध संख्या- 219/2023 धारा 25/3 आयुद्ध अधिनियम व धारा 379,414,420 भादवि थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उ० प्र०

06 – मुकदमा अपराध संख्या-322/2019 धारा 379,420 भादवि थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर 30

07 – मुकदमा अपराध संख्या-217/2026 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली शहर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।

घटना उपरोक्त में संलिप्त अन्य 02 अभियुक्तों की सुरागरसी पतारसी करने पर 01-अभियुक्त प्रवेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र चतरू निवासी महतौली केन्डुली सहारनपुर उ०प्र० हाल निवासी बहादराबाद हरिद्वार का वर्तमान में थाना सिविल लाईन्स कोतवाली रुड़की से गिरफ्तार होकर रुड़की जेल में निरुद्ध होना पाया गया तथा *02- अभियुक्त सहरन पुत्र मौ० माजिद निवासी खटका थाना सिविल लाईन्स कोतवाली रुड़की हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु दबिस देने पर घर पर मौजूद नही मिला जो कोतवाली रुड़की हरिद्वार से भी वांछित चल रहा है । अभियुक्त शंकर पुत्र ओमपाल निवासी बल्वाखेड़ी, थाना चरथावन मुजफ्फरनगर उ०प्र० (हिस्ट्री शीटर) को चण्डी माता देवी मन्दिर उड़न खटोला स्टेशन से आगे बिजनौर रोड गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया है। न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मुकदमा उपरोक्त में अभि० शंकर उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ एक राय होकर आपराधिक षडयन्त्र रचकर घटना को कारित किया गया है जिस कारण अभियोग उपरोक्त में धारा-61 भारतीय न्याय संहिता की बढोत्तरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *