चम्पावत | जनपद चम्पावत के पुलिस लाईन चम्पावत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत द्वारा जनपद के सभी थाना/शाखाओं के विवेचको को मोटर वाहन अधिनियम 2022 के सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलने वाले दावो के सम्बन्ध में पुलिस प्रक्रिया के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाल में भवदीप रावते, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी विवेचको को सड़क दुर्घटनाओ में पीडितो को MACT (Motor Accident Claims Tribunal) के तहत दावा राशि दिलाये जाने हेतु थाना स्तर पर विवेचको द्वारा की जाने वाले कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही MACT के अन्तर्गत वाहन चालको, वाहन स्वामी, प्रवर्तन अधिकारी, चिकित्सको के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गयी ।
सड़क दुर्घटनाओं में पीडितो को समय से मुआवजा धनराशि दिलाये जाने हेतु पुलिस बल का किया गया संवेदीकरण |
















Leave a Reply