पंचेश्वर पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को किया 4 घंटे में सकुशल बरामद |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा के जनपद में गुमशदाओं को शीघ्र बरामद किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में कोतवाली पंचेश्वर को कॉलर संजय पुनेठा पुत्र नारायण दत्त पुनेठा निवासी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा प्रदान टेलीफोनिक सूचना जो कि उनके परिजन मनोज पांडेय पुत्र लीलाधर पांडेय निवासी ग्राम – मड़, थाना- कोतवाली पंचेश्वर, जनपद, चम्पावत आयु – 46 वर्ष लगभग जो कि वर्तमान में मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं के कल देर शाम से बिना बताए घर से कहीं चले जाने व आज तक लौट कर नही आने विषयक थी । उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा गुमशुदगी अंकित हुए गुमशुदा की तलाश की गई व पुलिस टीम द्वारा व्यापक पूछताछ करते हुए कुशल पुलिसिंग व पतारसी करते हुए गंगनौला क्षेत्र से गुमशुदा को 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया | परिजनों द्वारा पंचेश्वर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा कर आभार प्रकट किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *