नशामुक्ति तथा यातायात जागरूकता अभियान के तहत बनबसा से चम्पावत तक बाईक जागरूकता रैली निकालकर किया गया लोगों को जागरूक |

चम्पावत |अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा से लक्ष्मण सिंह जगवाण, थानाध्यक्ष बनबसा तथा मनीष खत्री, प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में गुड शेफर्ड मिशन स्ट्रांग फार्म बनबसा की टीम, बनबसा/टनकपुर पुलिस टीम, एस0ओ0जी0 तथा  ए0एन0टी0एफ0 टीम द्वारा SAY NO TO DRUGS तथा सड़क सुरक्षा बाईक जागरूकता रैली निकाली गयी । उक्त जागरूकता रैली को बनबसा से शुरू करते हुए  टनकपुर, सुखीढाक, चल्थी, अमोड़ी, स्वाला, धौन, बनलेख, मुडियानी, फुलारागाव तथा पुलिस लाईन चम्पावत तक तथा पुलिस लाईन चम्पावत से वापस बनबसा तक निकाली गयी। इस दौरान क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले स्कूल, कालेजो तथा मुख्य-मुख्य बाजार क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में डायरेक्टर मैक्सटर्न स्कूल बनबसा क्लिप्टन सिपवे, सेक्रेट्री यूजिन जार्ज, प्रिन्सिपल फिली जार्ज तथा उक्त रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया तथा सभी से इसी तरह लोगों को नशे से दूर रहने, यातायात के नियमों तथा साइबर अपराधो से बचाव के प्रति जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया । अंत में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा बाइक रैली को जागरूक करते हुए हरी झण्डी दिखाकर वापस बनबसा को रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *