चंपावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्दॆशन मे मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 02 अलग अलग घटनाओ मे –
01- देवीपुरा तिराहे, बनबसा से अभियुक्त नरेन्द्र मढे पुत्र दत्ती सिह मढे, निवासी सुन्दरपुर लालपुर, नगरपालिका बेजकोट 09 थाना महेन्द्र नगर जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 02.60 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया उक्त सम्बन्ध मे थाना हाजा मे मु0अ0सं0 21/2025 अन्तर्गत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम नरेन्द्र मढे पंजीकृत किया गया ।
02- स्ट्रांग फार्म निकट यात्रि प्रतिक्षालय बनबसा के निकट से अभियुक्त हुजैफ अंसारी पुत्र सरताज आलम निवासी वार्ड नं0 02 मस्जिद वाली गली बनबसा जिला चम्पावत उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 04.17 ग्राम अवैध हेरोइन मय वाहन मो0सा0 UK 03 B-6662 से परिवहन करते हुये बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध मे थाना हाजा मे मु0अ0सं0 22/2025 अन्तर्गत धारा 8/22/27/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
















Leave a Reply