चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत सघन वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में चौकी चलती कोतवाली चंपावत क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चौकी चल्थी पुलिस द्वारा टनकपुर चंपावत मुख्य सडक मार्ग में उ0नि0 निर्मल सिंह लटवाल- प्रभारी चौकी चल्थी के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया । चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा मोटरसाइकिलों पर स्टंट करने वाले कुल 18 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही कर कुल ₹9500/ संयोजन शुल्क वसूल किया गया है । सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है ।
कानून व्यवस्था के कुशल संचालन एवं सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु चौकी चल्थी पुलिस द्वारा संचालित किया गया |
















Leave a Reply