चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा जगपुड़ा पुल से अभियुक्त लालता प्रसाद पुत्र छोटे लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी मीना बाजार, नई बस्ती, वार्ड न0-05, थाना बनबसा को वाहन संख्या-UK03-8930 में 03.89 ग्राम हेरोईन परिवहन करने पर तथा पम्पापुर क्षेत्र से अभियुक्त पदम सिंह पुत्र वीरपाल, निवासी वार्ड न0-03, मीना बाजार, बनबसा, उम्र-22 वर्ष के कब्जे से 03.29 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-19-20/25 अन्तर्गत धारा 08/2160 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकत किया गया ।
बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 02 अगलग-अलग घटनाओं में 07.18 ग्राम हेरोइन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 वाहन सीज |
















Leave a Reply