चंपावत | शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को शास्त्रों को खोलने जोडने का अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई गई। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पुछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, आवस परिसर, नवनिर्मित सिटी कन्ट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया गया । सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, प्रभारी थानाध्यक्ष, थाना टनकपुर को आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने, नियमित रूप से शस्त्रों/ थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने, सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश* दिए गए ।
शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया थाना टनकपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिये गये निर्देश |
















Leave a Reply