चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं, समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओ व स्थानीय लोगों को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा गुरुकुल पब्लिक स्कूल चमदेवल(पंचेश्वर) में 35 वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न कैटेगरी( सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर ) स्तरों में प्रतिभाग कर यातायात जागरूकता पेंटिंग बनायी गई। जिसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं छात्राओ को पंचेश्वर पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया गया । इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त स्कूली छात्र एवं छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई व यातायात नियमों का अक्षरशः पालन किए जाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।
35 वें सड़क सुरक्षा माह के क्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पेंटिग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया पुरस्कृत व दिया गया यातायात नियमों का पालन किये जाने का सन्देश |
















Leave a Reply